फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Wed, 10 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 12091 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी की विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। विभिन्न जिलों से विकलांग व अन्य अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए बीएसए दफ्तर पहुंचे तो बताया गया कि विज्ञप्ति त्रुटिपूूर्ण है, इसलिए उसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

  अनुसूचित वर्ग को छोड़कर कोई भी पद रिक्त नहीं है। इसलिए काउंसिलिंग नहीं कराई जा सकती। इसके बाद अभ्यर्थी भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद अभ्यर्थी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां बीएसए व डायट प्राचार्य ने वार्ता की।
 अधिकारियों ने बताया कि गुणांक बनाने में त्रुटि हो गई है, जिसे निरस्त कर दिया गया है। कोई पद रिक्त नहीं है, लेकिन अभ्यर्थी मामने को तैयार नहीं थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब विज्ञप्ति प्रकाशित कराई गई तो काउंसिलिंग कराई जाए।
विज्ञापन

  बाद में अभ्यर्थी माने और लौट गए। इस दौरान विजय कुमार बरनवाल, वीर बिक्रम सिंह, संतोष वर्मा, कृष्णानंद्र यादव, राजकुमार, आशुतोष कुमार पांडेय, देवेंद्र नारायण, अमरेंद्र नाथ मिश्र, रामानुज यादव, अशोक कुमार, नीरज त्रिपाठी आदि अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
 इस संबंध में बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्रुटिपूर्ण विज्ञप्ति के कारण भ्रम की स्थिति बन गई थी। अभ्यर्थियों को समझाबुझाकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें