फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत की समस्या के लिए डीएम से मिले सभासद

Fri, 09 Feb 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्या के निस्तारण न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सभासद शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिले। इस दौरान नगर पंचायत की समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के निस्तारण न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

शुक्रवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड बरगदवा माफी के सभासद शशि कपूर राय के नेतृत्व में सभासद डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिले। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत सृजन होने के बाद मात्र एक बार बोर्ड की बैठक की गई। उसके बाद कोई बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की मनमानी तरीके से नगर पंचायत क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं। किसी भी कार्य या नियुक्ति का विज्ञापन नहीं निकाला जाता है। कहा गया है कि निर्वाचित होने के बाद वार्डों में काम न होने की वजह से जनता सभासदों को घेर रही है, जिससे काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। सभासदों ने कार्यों की जांच कराए जाने की भी मांग की। इस दौरान राम शंकर दुबे, राजकुमार शर्मा, अनवर, महेश वर्मा, अरुणेंद्र राय, रमजान अली, राजेंद्र प्रसाद, वसी अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें