मगहर। नगर पंचायत मगहर कमेटी के बोर्ड की बैठक चेयरमैन अनवरी बेगम के द्वारा मंगलवार को बुलाई गई।
बैठक में मात्र पांच सभासद ही उपस्थित रहे। इनमें दो मनोनीत सभासद थे। बोर्ड की बैठक का कोरम न पूरा होने के कारण चेयरमैन ने बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैठक में 13 सभासदों में से मात्र तीन सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव, आमिर कादरी, रईस आलम के अलावा मनोनीत तीन सभासदों में अरुण कुमार गुप्ता, गौरव निषाद उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक के लिए सभी सभासदों को एजेंडा के माध्यम से सूचित किया गया था। इसके बावजूद मात्र तीन सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव, आमिर कादरी, रईस आलम ही बैठक में शामिल हुए। संवाद