फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों परीक्षा आज से

Sun, 24 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पहली सत्र परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। 10 अंकों की होने वाली यह विषयवार परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर होगा। जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय है। इसमें 805 प्राथमिक, 250 कंपोजिट और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में करीब एक लाख तीन हजार परीक्षार्थी नामांकित हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने भी परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी कर ली है। जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्षाध्यापक परिणाम अभिभावकों के साथ साझा करते हुए बच्चों की प्रगति से अवगत कराएंगे।
प्रथम सत्र परीक्षा परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों के शैक्षिक सुधार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। अभिभावकों को बुलाकर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी ताकि इसमें अपेक्षित सुधार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें