फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में खांसी और सांस के बढ़े मरीज

Sat, 23 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और सीएचसी पर इस समय खांसी और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार उमस भरी गर्मी की वजह से सांस और खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग सावधानी बरते और धूल व धुएं वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। जिला अस्पताल में शनिवार को इस तरह के 130 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में में सुबह 8 बजे से मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। यहां पर फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि उमस भरी गर्मी की वजह से सांस व खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह 80 मरीज उपचार ले रहे थे। वर्तमान में 130 से अधिक मरीज उपचार ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान जो मरीज भी पहुंच रहे हैं जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सांस, खांसी समेत क्षय रोग के मरीजों को सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्हें धूल व धुएं वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अगर बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगा लें। उन्होंने बताया कि दिन में उमस व तेज धूप है लेकिन शाम के समय पारा गिरने से वातावरण में नमी है। इस मौसम में वायरस का ग्रोथ करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। इसकी चपेट में आने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। कम प्रतिरोधक क्षमता के लोगों में संक्रमित होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में लोग बच कर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें