फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प

Sun, 19 Nov 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मगहर में भाजपा की जनसभा को सम्बोधित करतीं केन्द्रीय खाद्य रसद राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मगहर। केंद्रीय खाद्य रसद राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को नगर पंचायत मगहर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास भारतीय जनता पार्टी का नारा है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन पाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सर्व समाज की जीत होगी। शासन से मिले एक-एक पैसे का सदुपयोग होगा। 
विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष प्रत्याशी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा के लिए काजीपुर चौराहे पर आयोजित जनसभा में जनता से समर्थन व सहयोग की अपील की। खुद का उदाहरण देते हए कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जबकि अन्य पार्टियां स्वयं के विकास में लगी हैं।

भाजपा सिर्फ विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और यूपी के मुख्यमंती का उदाहरण दिया। जाति पांति छोड़ विकास ही भाजपा का एजेंडा है।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक दिग्विजय नारायन चौबे उर्फ जय चौबे, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतुभान राय, रामप्रकाश यादव, आत्रेय मुनि राय, रामबहादुर सिंह, किरण प्रजापति, प्रदीप कन्नौजिया, प्रदीप गुप्त, त्रिलोकी वर्मा, गौरव पांडेय, राजेश वर्मा, आशा देवी, विक्की श्रीवास्तव, कुबेर गुप्त इसरावती, एडवोकेट ध्यानचंद वर्मा, डॉक्टर शरदचंद वर्मा, उदय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें