संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटि को सही कराने का मौका माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिया है। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से आदेश आया है। अवगत कराया गया है कि बोर्ड परीक्षा-2024 में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र-छात्राओं के सेक्स कोड या विषय में त्रुटि है अथवा जिन छात्रों का डाटा रीस्टोर हो गया है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य छात्रों की सूचना सुसंगत अभिलेख सहित तत्काल डीआईओएस कार्यालय से अग्रसारित कराके क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में समस्या न उत्पन्न हो।