फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली सुधार में निगम फेल, कटौती से नहीं मिल रही निजात

Sat, 12 Aug 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में बिजली फाॅल्ट को ठीक करते बिजली कर्मी
विज्ञापन
- कभी हाई तो कभी लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ी
विज्ञापन

-घरों में लगे उपकरण के जलने की आशंका बनी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ा रहा है। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, फिर भी बिजली की समस्या बनी हुई है। कभी रात में वोल्टेज तेज हो जा रहा है तो कभी कम हो जा रहा है। जिससे घरों में लगे उपकरण के जलने की आशंका बनी हुई। साथ ही लोकल फाॅल्ट ने मुसीबत बढ़ा दी है।
शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बिजली संकट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कर रहा है। सेंट थाॅमस विद्यालय के पास व बंजरिया में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को कम करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद भी बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि शहर के मैलानी, छोटी सरौली, पुलिस लाइन, पटखौली, अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला में लोकल फाॅल्ट के चलते कई बार बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में जूझना पड़ रहा है। साथ ही बिजली आपूर्ति के दौरान कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज आपूर्ति होने से बिजली से चलने वाले उपकरणों के जलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोग पंखा, कूलर बंद करने को मजबूर हो जा रहे हैं।

इसी प्रकार मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रात्रि में बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि रात्रि में करीब आठ बजे बिजली गुल हो जा रही है और 11 बजे के बाद बिजली आती है। शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन महज 14 घंटे बिजली आपूर्ति जैसे-तैसे हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। 18 घंटे के सापेक्ष 10 घंटे बिजली मिल रही है वह भी कई शिफ्टों में।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता नरेश चंद्र, दिनेश कुमार, दिलीप गुप्ता आदि ने कहा कि बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
00000000000000000000000000
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने जर्जर जंपरों को बदला गया है तो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार दिखाई देगा।
रणधीर कुमार- अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें