फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर मिलेगा कोरोना टीका लगने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर मिलेगी कोरोना टीका लगने की जानकारी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना टीकाकरण के लिए प्रथम चरण के लाभार्थियों का डाटा कोविड पोर्टल पर फीड की जा रही है। अब तक 5500 से अधिक लाभार्थियों का डाटा फीड किया जा चुका है। टीकाकरण में पारदर्शिता के लिए मोबाइल फोन पर लाभार्थियों को कोरोना टीका लगने की जानकारी दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। जिले के सरकारी अस्पतालों में 5286 व निजी अस्पताल के 1205 कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इनकी सूची तैयार करने के बाद अब डाटा जिसमें नाम, पता, पहचान के लिए जारी आईडी का नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल फोन नंबर तथा कर्मचारी पहचान संख्या अंकित की जा रही है। ई-विन के डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन मैनेजर सुशील की देखरेख में डाटा इंट्री ऑपरेटरों की टीम काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 5500 से अधिक लोगों का डाटा इंट्री की जा चुकी है। टीकाकरण में लगाए जाने वाले ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था कर ली गई है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के पश्चात ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण होगा। उन्होंने बताया कि फीडिंग में लाभार्थियों का मोबाइल फोन नंबर अंकित करना अनिवार्य है। टीका लगने से पहले लाभार्थी के मोबाइल फोन नंबर पर यह संदेश जाएगा कि टीका किस तिथि और कहां लगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण आज
कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें वैक्सीन के रखरखाव, लगाने तथा तापमान नियंत्रित करने के बारे में विशेष जानकारी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मास्टर ट्रेनर्स देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें