फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में एक और महिला मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक महिला मिली है। जिले में अब तक 84 संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें 80 स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक की 65 वर्षीय महिला ने कोरोना की जांच जिला अस्पताल में कराई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना आने पर उसके परिजनों की एंटीजन जांच कराई गई, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 84 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, और इनमें से 80 स्वस्थ भी हो चुके हैं। शुक्रवार को 107 लोगों की एंटीजन जांच हुई, जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं। जिले में चार एक्टिव केस हैं। लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें