महुली। नाथनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को समूह सखी की बैठक हुई। इसमें बीडीओ कुलदीप कुमार ने समूह सखियों से आवास लाभार्थियों, जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों, राशन कार्ड धारकों और मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को समूह में शामिल करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई समूह सखियों ने समूह निर्धारण में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, कोटेदारों, पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों द्वारा सहयोग नही किए जाने की शिकायत की गई। संवाद