फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया कर्मचारी संघ ने धरना दिया

Thu, 31 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ ने बुधवार को समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बुधवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान रसोइया कर्मचारी संघ की जिला मंत्री शारदा देवी की अध्यक्षता में हुए धरना में वक्ताओं ने कहा कि रसोइयों का मानदेय सीधे खाते में भेजे जाने का शासनादेश है, इसके बाद भी जिले में रसोइयों के खाते में मानदेय नहीं भेजा जा रहा है।

अल्प मानदेय के बाद भी किसी भी ब्लॉक में एक भी महीने का मानदेय नहीं दिया गया। विद्यालयों में बच्चों की संख्या के आधार पर रसोइयों की नियुक्ति का प्रावधान है, यदि विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम है तो वरिष्ठता के आधार पर चयन किया जाए। रसोइयों ने मांग की कि विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका विभाग द्वारा प्रमाणित कर उपलब्ध कराया जाए। रसोइयों को नियुक्ति पत्र दिया जाए।
विज्ञापन


 कार्यस्थल पर महिला रसोइयों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक माह जिला स्तर पर श्रमिक बंधु की बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए। बच्चों की अनिवार्यता हटाकर रसोइया चयन का नवीनीकरण किया जाए। धरने के बाद स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी मांग पत्र दिया गया। धरने में लालमति, मनोरमा, आशा, रुकमिणी, संगीता, सुमन, जानकी, बिंदु, सोहरती देवी सहित अन्य रसोइया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें