फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कहीं दिखें गोवंश तो कंट्रोल रूम को दे सूचना

Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में गोवंश संरक्षण के लिए कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां कोई भी व्यक्ति कहीं भी छुट्टा गोवंश दिखें तो उसकी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि जनपद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय में एक व्हाट्सप नंबर 9517287390 क्रियाशील किया गया है। उन्होंने बताया जिले के लोगों को कहीं भी निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए दिखाई देते हैं तो उसका फोटो गूगल मैप की लोकेशन के साथ कलक्ट्रेट कार्यालय में संचालित व्हाट्सप नंबर पर भेज सकते हैं। ताकि संबंधित गोवंश संरक्षण टीम द्वारा उक्त गोवंश को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें