संविदाकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। विभिन्न विभागों के संविदाकर्मी तथा अन्य संगठन के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
संयुक्त संविदा कर्मी एवं बेरोजगार संगठन से जुड़े लोग विकास भवन के पास एकत्र हुए। यहां से जुुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को नियमित किया जाए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक गृह ब्लॉक में स्थानांतरण करते हुए केंद्र की ओर से स्वीकृत 17 हजार रुपये मानदेय का भुगतान किया जाए। इस दौरान संजय मौर्य, सुनील चौबे, अमरेंद्र राय, सरोज देवी, महेंद्र कुमार, सुनील सिंह, सुनील चौबे, विजय सोनी आदि मौजूद रहे।