फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन नाला अधूरा छोड़कर ठेकेदार तीन माह से लापता

Mon, 17 Jun 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित सहजनवां तिराहे पर नाला का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार निर्माण को अधूरा छोड़कर तीन माह से गायब है। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को असुविधा हो रही है। दुकानदारों ने ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का निदान नही हो सका। जबकि ईओ ने एक माह पूर्व ही नोटिस जारी कर एक दो दिन में कार्य शुरू करने की बात कही थी। नगर पंचायत बखिरा स्थित सहजनवां तिराहे पर जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन माह पहले नाला निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण शुरू होने से लोगों ने खुशी जताई थी, लेकिन ठेकेदार तीन माह पूर्व कार्य को ठप करके कहीं लापता हो गया। करीब बीस मीटर बने अधूरे नाले की वजह से दुकानदारों व ग्राहकों को दिक्कते हो रही हैं। कुछ लोग अधूरे नाले में गिर भी चुके हैं। दुकान के आगे गंदा पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


दयाराम, दयाशंकर, रामअवध, रामकमल, राजेश, मोहित, रमाशंकर, बीरबल, मुस्ताक, पवन, जय गोविन्द, टोहिल ने बताया कि करीब बीस मीटर नाला की खुदाई करके कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरे नाले के निर्माण को लेकर कई बार ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष से मिल चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि कुछ ही दिनों में बारिश की शुरुआत होने वाली है। इससे जलभराव की भी समस्या हो सकती है। खुले नाले की वजह से ग्राहकों के नाले में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


इस बाबत ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। शीघ्र ही नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें