फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया 

Thu, 08 Sep 2016 11:30 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
धरने दौरान संविदाकर्मियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराे
विज्ञापन
एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। यह यज्ञ इसलिए किया जा रहा है ताकि प्रदेश और एवं केंद्र सरकार को संविदा कर्मियों को नियमित करने की सद्बुद्धि आए।
विज्ञापन


संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान पर पांच सितंबर से किए जा रहे भूख हड़ताल के समर्थन में गुरुवार कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर  धरना दिया। संविदा कर्मियों ने कहा कि पिछले मार्च में संघ द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के बाद 17 मार्च को प्रमुख सचिव ने मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जिसके विरोध में पांच सितंबर से लखनऊ में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल और धरना शुरू किया गया है। जिसके समर्थन में  संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार एवं धरना चलता रहेगा।

संघ के जिला महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदा  स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित किया जाए और समान कार्य के लिए समान वेतन की  व्यवस्था की जाए। इस दौरान प्रवक्ता दीनदयाल वर्मा, डीपीएम विनीत  श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंद मौर्या, राजेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार भटनागर,  विक्टेश्वर पाठक, दारा सिंह, अश्वनी यादव, ज्योति शर्मा, रीता राय, प्रतिभा  पांडेय, विनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें