फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संविदा विद्युत कर्मियों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंंहदावल। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मी संघ ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक अनिल त्रिपाठी को सौंपा। मानदेय समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
विज्ञापन

संघ के मंडल महामंत्री ओम हरि सिंह और जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संविदा विद्युत कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। नियम शर्तों के हिसाब से छह से आठ घंटे काम लेने के बजाय हम लोगों से हर रोज 10 से 12 घंटे काम दिया जाता है। महीने में केवल 25 दिन ही काम करने का प्रावधान है। उसके बाद भी महीने में हर दिन काम लिया जा रहा है। हम कर्मियों को सुरक्षा का कोई इंतजाम किए बिना ही पोल पर चढ़कर बिजली जोड़ने के लिए कहा जाता है। ऐसे में संविदा बिजली कर्मियों का शोषण बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण निगम के जरिए तैनात कर्मियों को 30,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है, पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात संविदा कर्मियों को मात्र 13,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। ऐसे में संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम मिलन पाठक, इंद्रेश दुबे, प्रेम शंकर पाठक, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अकरम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें