सांथा। मानदेय न मिलने से नाराज मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ ने रविवार को जिलाध्यक्ष रामचरन गौड़ के नेतृत्व में सांथा ब्लॉक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। रसोइयो ने डीएम से मानदेय दिलाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष रामचरन गौंड़ ने कहा कि सरकार रसोइया कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रसोइया का मानदेय सबसे कम है, जबकि काम नियमित रूप से लिया जा रहा है। समय से मानदेय भी नहीं दिया जाता है। सभी समस्याओं के निदान के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने 30 अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उसमें सभी को पहुंचकर अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना है। मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस दौरान सुनीता देवी, निर्मला, उषा, कमलावती, आरती, जन्नतुन आदि मौजूद रहीं।