फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमी नदी के पानी से टूटा चार गांवों का संपर्क, लगाई गईं पांच नावें

विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली के पास आमी नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आमी नदी के पानी से टूटा चार गांवों का संपर्क, लगाई गईं पांच नावें
विज्ञापन

आस-पास के गांवों के किसानों की फसल डूबी
तिघरा। एक सप्ताह से हो रही बारिश से आमी नदी भी ऊफान पर है। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के चार गांव सर्वाधिक प्रभावित हैं। इन गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों के आने-जाने के लिए प्रशासन ने पांच नावें लगाई है।
विज्ञापन

आमी किनारे बसे करैली, भक्ठी, कोडरी और खजूरकोल गांव के रास्ते पर पानी भर गया है। इन गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वैसे प्रशासन ने यहां पांच नावें लगाई है। इसके अलावा परजूडीह, बघुआ, मंझरिया, रमवापुर, विहारे, पड़री आदि गांवों के सीवान में बोई धान की फसल आमी के पानी में डूब गई है। क्षेत्र के रामप्रकाश सिंह, हनुमान यादव, असगर अली धीरज पाठक, श्यामा यादव, सीता राम चौधरी, बंसत चौधारी आदि ने बताया कि पहले तो बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख रही थी। वहीं एक सप्ताह से हुई बारिश से आमी ऊफना गई। जिसकी वजह से पककर तैयार धान की फसल पानी में डूब गई। आमी के पानी ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। इसी फसल के सहारे ही तमाम किसानों के बच्चों की पढ़ाई और दवा आदि का खर्च चलता है। ऐसे में प्रशासन को मदद करने में आगे आना चाहिए। तहसीलदार शेख आलमगीर ने बताया कि आमी के पानी से खजूरकोल, करैली,भक्ठी और कोडरी गांव के संपर्क मार्ग डूब गए हैं। इन गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए पांच नावें लगा दी गई है। बाढ़ की स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें