फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोटे अनाज के सेवन से दूर होंगी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बघौली पर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए श्रीअन्न विषय पर बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बताया गया कि मोटे अनाज के सेवन से बीमारियों का खतरा कम होता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने शिक्षकों को श्रीअन्न (मोटे अनाज) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी एवं सांवा आदि मोटे अनाज के फसलों की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही बदलती जलवायु,कम पानी की उपलब्धता एवं प्रतिकूल कृषि परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण फसल है।
विज्ञापन

इसे केवल पारंपरिक अनाज के रूप में नहीं बल्कि पोषण सुरक्षा, जल संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि के रूप में देखने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को श्रीअन्न के पौष्टिक महत्व की जानकारी सरल, रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से दें तथा विद्यालयों में श्रीअन्न आधारित जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें