फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली बिल में सुधार के लिए उपभोक्ताओं का हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बसवारी गांव में विद्युत बिल में सुधार की मांग को लेकर आक्रो​षित उपभोक्ता-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के बंसवारी गांव में बुधवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं ने विभागीय मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान शिविर में मौजूद अवर अभियंता उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे सके। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए शिविर की उपयोगिता निष्क्रिय रही। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि विद्युत बिल में त्रुटियों का सुधार नही हुआ तो सभी उपभोक्ता विभाग का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग का द्वितीय चरण का शिविर बंसवारी गांव में आयोजित किया गया। शिविर में भैसहीं गांव के दर्जनों लोग भी शिविर में पहुंचे। उपभोक्ता गीता हरिश्चंद्र, रोहित, पूनम, राधिका, स्वास्थ्य केंद्र बसवारी गांव आदि ने बताया की विद्युत विभाग के कर्मचारी बिना मीटर का रीडिंग किए ही धड़ल्ले से बिल निकाल रहे हैं। इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस कराया है उनके नाम पर भी 20 से 40 हजार रुपये का बिल भेज दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने शिविर में मौजूद विभाग के अवर अभियंता रामकरन से जब समस्या निदान की बात कही तो वह पल्ला झाड़ने लगे। इस पर वहां मौजूद उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
उपभोक्ताओं के हंगामे से कार्य भी प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजा जा रहा है। इसको सुधार करने के लिए वह कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि विद्युत बिल में सुधार नहीं किया गया तो सभी लोग विभाग का घेराव करने को मजबूर होंगे। अवर अभियंता रामकरन ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें