फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माण श्रमिक यूनियन ने डीएम काे सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Jun 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक यूनियन ने बुधवार को जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि हमारी कई मांगें लंबित हैं, जिन्हें पूरा किया जाना आवश्यक है। यूनियन के अध्यक्ष राजहंस ने ज्ञापन में बताया कि पुत्री विवाह योजना में मेरिट सर्टिफिकेट हटाकर पुराने आधार पर किया जाए। पंजीकृत श्रमिकों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी हों, आधार सत्यापन जिला स्तर पर किया जाए।
विज्ञापन

मृत्यु योजना लगभग दो वर्ष से बंद पड़ी है, उसे तत्काल लागू किया जाए। अटल आवासीय योजना का लाभ तीन वर्ष की अवधि समाप्त करते हुए एक वर्ष के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाए। पंजीकृत श्रमिकों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें