फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण अधूरा, बरसात में बढ़ेगी जलभराव की समस्या

Tue, 27 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा नाला आधूरा पड़ा ।संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत बोर्ड के प्रस्ताव पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के लिए वर्ष 2020-2021 में नाला निर्माण स्वीकृति हुई। इसके साथ ही कार्य प्रारंभ हुआ। दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अधूरा नाला जलभराव की समस्या उत्पन्न करेगा।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में वर्ष 2020- 2021 में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टडवरिया चौराहा से नगर पंचायत सीमा तक नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव हुआ था। कार्य स्वीकृति के साथ टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्माण भी शुरू कराया गया। लगभग सवा करोड़ की लागत से लगभग डेढ़ किलोमीटर नाला निर्माण होना था। कार्य वर्ष 2022 के अंत तक पूरा हो जाना था। वैसे तो टेंडर प्रक्रिया में तीन माह में कार्य पूर्ण कराने की शर्त रहती है, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य आधा अधूरा है।
नाला निर्माण कार्य अधूरा रहने से जल निकासी की व्यवस्था जहां दुरुस्त नहीं हो पाई है, वहीं बरसात का मौसम शुरू होने के बाद जल निकासी को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। स्थानीय निवासी दिलीप कुमार, शंकर, प्रभु दयाल अग्रहरि, शंभू राम, मोटेलाल गौड़ आदि ने कहा कि हर बरसात के मौसम में टडवरिया चौराहे से गनवरिया मार्ग जलभराव का शिकार बन जाता है। दो से तीन फीट पानी सड़क पर भर जाता है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है। लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वार्ड के सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी ने कहा कि टडवरिया चौराहे से गनवरिया मार्ग नगर पंचायत सीमा तक जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण नगर पंचायत से कराया जा रहा था, लंबे समय से कार्य बंद है। सभासद बनने के बाद इस अधूरे नाले के निर्माण की पहल की गई है। जल्द ही इसे पूरा कराना प्राथमिकता में है।
000000000000000000000000000
संबंधित ठेकेदार को जारी किया है नोटिस : ईओ
नाला निर्माण अधूरा होने का मामला संज्ञान में आया है। कार्य को पूर्ण कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार सरोज, ईओ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें