फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम की फटकार के बाद शुरू हुआ शिवबखरी सीएचसी का निर्माण

विज्ञापन
​शिवबखरी में निर्माणाधीन सीएचसी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के शिवबखरी में सात साल से बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। 23 सितंबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाने के बाद निर्माण में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था ने 15 दिसंबर तक भवन का निर्माण पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का दावा किया है। सीएचसी शुरू होने से क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र के लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2013 में शिवबखरी में सीएचसी भवन की आधारशिला रखी गई थी। इसके निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए गए थे। शुरुआती दो वर्षों तक काम चला, लेकिन धनाभाव का हवाला देकर कार्यदायी संस्था ने निर्माण रोक दिया। करीब चार साल बाद शासन से 60 लाख रुपये जारी हुए, लेकिन पर्याप्त बजट नहीं मिलने से काम दोबारा ठप हो गया। निर्माण में देरी के चलते कार्यदायी संस्था पर 65 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

अब तक भवन का करीब 70 प्रतिशत निर्माण ही हो सका है। परिसर में कर्मचारियों के आवास और एकेडमिक भवन का निर्माण भी अधूरा है। सीएचसी नहीं बनने से पौली क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर सीएचसी मलौली या जिला अस्पताल खलीलाबाद जाना पड़ता है। मजबूरी में कई लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं।
विज्ञापन


23 सितंबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्माणाधीन सीएचसी का निरीक्षण किया था। काम बंद मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद निर्माण कार्य फिर शुरू हुआ है।

निर्माण करा रहे ठेकेदार राजेश और आदिल ने बताया कि 15 दिसंबर तक सीएचसी भवन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके एक सप्ताह के भीतर भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।



सीएचसी शिवबखरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था के लोगों ने 15 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें