फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर मार्ग का निर्माण शुरू...श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समय माता मंदिर मार्ग जिसका होगा पर्यटन की दृ​ष्टि से निर्माण । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के प्रसिद्ध समय माता मंदिर मार्ग का पालिका प्रशासन ने निर्माण शुरू करा दिया है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। यह सड़क गायत्री मंदिर जाने वाले मार्ग से जुडे़गी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस सड़क के बनने से पर्यटन के दृष्टिकाेण से कराए जा रहे पोखरे पर आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में आजाद चौक के पास समय माता मंदिर स्थापित है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। इसके आगे पोखरा भी बना है, जिसका सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके पास से होकर जाने वाली सड़क काफी बहदाल हो गई थी। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी थी, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने समय माता मंदिर मार्ग के सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। इसके तहत गिट्टी डाली जा रही है। अभी शुरूआत में कुछ दूर तक ही सड़क बनेगी, इसके बाद आगे इस मार्ग को गायत्री मार्ग से जोड़ने की योजना है। सड़क बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही आस-पास के लोगों को आने- जाने में होने वाली परेशानी दूर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पास में पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की योजना है। यहां पर बाउड्रीवाल, सीढियां, फौव्वारा, बैठन के लिए बेंच आदि के कार्य कराए जाने हैं। वर्तमान में यहां पर दो तरफ ब्राउंड्रीवाल और सीढि़यों का निर्माण कार्य हो चुका है और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। इस मार्ग के बनने से यहां पर्यटक आएंगे तो विकास को गति मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार, पवन कुमार आदि ने बताया कि समय माता मंदिर मार्ग के निर्माण से आने- जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर होंगी और श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा।
0
और चाहिए चार करोड़... प्रस्ताव भेजा
समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में बजट की कमी से बाधा खड़ी हो गई है। पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जो बजट उपलब्ध होगा, उससे शेष कार्य कराए जाएंगे। इसमें एक तरफ दुकानों का निर्माण होना है, ताकि पालिका की आय भी बढ़ सके। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद अधूरे कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

0
समय माता मंदिर मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। इस मार्ग को गायत्री मंदिर मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस मार्ग के बनने और पोखरे के सुंदरीकरण से यहां पर्यटक आएंगे तो विकास की गति तेज होगी। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका, खलीलाबाद

समय माता मंदिर मार्ग जिसका होगा पर्यटन की दृष्टि से निर्माण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें