फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में पार्क का निर्माण शुरू, सुबह-शाम सैर करने वालों को होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के मंझरिया तिवारी में 40 लाख की लागत से कराया जा रहा काम
विज्ञापन


फुटपाथ, प्रकाश व बैठने के लिए बेंच की भी होगी व्यवस्था
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मंझरिया तिवारी वार्ड में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सुबह-शाम सैर करने वाले लोग अब पार्क का आनंद उठा सकेंगे।
मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मंझरिया तिवारी वार्ड के सभासद संदीप तिवारी की पहल व प्रस्ताव पर नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। नगर पंचायत प्रशासन की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पार्क पूरी तरह से सुसज्जित एवं लोगों के उपयोग के अनुरूप बनाया जा रहा है। सरकारी भूमि पर बन रहा है यह पार्क चारों तरफ से बाउंड्रीवाल के साथ फुटपाथ का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

पार्क को पूरी तरह से सुसज्जित करने के लिए पर प्रकाश की व्यवस्था भी होगी। पार्क में हर तरफ प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही पार्क आने वाले लोगों को बैठने के लिए बेंच की भी व्यवस्था होगी। पार्क को पूरी तरह से हरियाली से युक्त किया जाएगा। सुबह-शाम सैर करने वाले लोग पार्क में आकर पैदल टहलने के साथ ही व्यायाम तथा योग के रूप में इस पर का उपयोग कर सकेंगे। बच्चों के खेलने के लिए भी व्यवस्था इस पार्क में होगी।
विज्ञापन

सभासद संदीप तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत सीमा विस्तार में इस ग्राम पंचायत के शामिल होने से विकास का काम हो रहा है। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि सभासद के प्रस्ताव पर तथा जिला प्रशासन के अनुमोदन के बाद पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इसके निर्माण से जहां लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें