फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर-नाथनगर सड़क का निर्माण शुरू, राह होगी आसान

Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर से परेशान थे क्षेत्रवासी
विज्ञापन

हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर से नाथनगर जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और सफर आसान हो जाएगा। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि, यह सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर बने गड्ढों में घरों का गंदा पानी भर जाने से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना- जाना होता है। साथ ही स्कूली छात्र भी आते-जाते हैं। यह सड़क हरिहरपुर हनुमानगढ़ी मंदिर से होकर जगदीशपुर,शुक्लैनियां होते हुए भिटिनी के पास धनघटा खलीलाबाद सड़क से मिलती है। नगर पंचायत और आसपास के इलाके से लोग इसी सड़क से नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय और सीएचसी पर इलाज के लिए जाते हैं। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के रघुपति, हरीश, विनोद, वीरेंद्र आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें