फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिया का निर्माण रुका, मुश्किल में ग्रामीण

विज्ञापन
क्षेत्र के सियरकला और गायघाट गांव को एमबीडी बांध से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। क्षेत्र के सियरकला और गायघाट गांव को एमबीडी बांध से जुड़ने वाली पुलिया का निर्माण पिछले छह महीने से लटका है। क्षतिग्रस्त पुलिया को जून में तोड़कर हटा तो दिया गया लेकिन नई पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे दोनों गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
हालात यह हैं कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, सियरकला और गायघाट को एमबीडी बांध से जोड़ने वाली यह पुलिया कई वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। इसकी मरम्मत और नई पुलिया के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन

जून में पुलिया को तोड़कर हटा दिया गया। लोगों में उम्मीद जगी कि जल्द ही नई पुलिया बन जाएगी। आवागमन के लिए बगल में बालू डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया लेकिन बरसात शुरू होते ही यह रास्ता टिक नहीं सका। सरयू में आई बाढ़ के पानी ने अस्थायी रास्ते को भी बहा दिया।
विज्ञापन

बरसात में ग्रामीणों को एमबीडी बांध तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। बाद में बालू से भरी बोरियां रखकर दोबारा रास्ता बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें