फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 18 लाख की लागत से भेलाखर्ग मार्ग का निर्माण शुरू

Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम सभा कैथवलिया से भेलाखर्ग मार्ग होते हुए देवपार पीडब्ल्यूडी सड़क तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को हुआ। जिला पंचायत सदस्य पवन सोनी ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस परियोजना से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कैथवलिया ग्राम सभा से देवपार पीडब्ल्यूडी मार्ग तक बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि 18.64 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिराज अहमद, अलगू अहमद, वाहिदाला,अनुराग सोनी, प्रिंस सोनी, शमशेर अहमद, ध्रुवचंद, कृपाल लोधी, राकेश गौतम, गुडडू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें