- डीएम के प्रयास से शुरू हुआ कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के प्रयास से जिलाधिकारी आवास के सामने खाली जमीन पर 30 एकड़ में जैव विविधता (बायो डायवर्सिटी) पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
डीएम ने जनपद में इस तरह के पार्क बनाए जाने की उपयोगिता एवं ले आउट सहित पार्क के कंपोनेंट के बारे में बताया कि जैव विविधता पार्क का निर्माण 30 एकड़ में जिलाधिकारी कंपाउंड में कराया जा रहा है। इसमें योग, खेल के मैदान, अमृत सरोवर, किड्स प्ले एरिया इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
पार्क में 40-50 हजार मियावकी पद्धति से पेड़ लगाए जाएंगे। पार्क में हर्बल गार्डन, फ्लावर गार्डन भी बन रहा है। साथ में पाथ-वे, पार्क इत्यादि का काम भी हो रहा है। डीएम ने बताया कि बायो डाइवर्सिटी पार्क के निर्माण में 50 लाख रुपये विनियमित क्षेत्र से तथा बाकी कार्य विभागीय बजट से किया जाएगा।