फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में पहुंची संवैधानिक अधिकार यात्रा, हुआ स्वागत

Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सोमवार को संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर जिले में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद में जब यात्रा पहुंची तो डॉ संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहाकि संविधान ने सभी को मत देने का अधिकार दिया है। संवैधानिक यात्रा के माध्यम से वह निषाद समाज को अपने अधिकारों के प्रति जगाने निकले हैं। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने निषाद समाज के अधिकारों को छीनकर उन्हें ओबीसी कोटे में डाल दिया। निषाद पार्टी निषाद समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए संवैधानिक यात्रा के जरिए जिले में जाकर उन्हें जागरूक कर रही है।
निषाद समाज अब जागरूक हो रहा है। वह अपना अधिकार लेकर रहेगा। सरकार का धर्म है कि सभी धर्म और वर्ग के हित का ख्याल रहा जाए। सरकार जनता के हित में बिल ला रही है। उन्होंने कहाकि आज न तो दंगा है और न ही फसाद हो रहे हैं। वह भी (मुसलमान) नमाज पढ़ रहे हैं और यह (हिंदू) भी होली खेल रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
डीएम को दिया ज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौपा। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें