संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात एक सिपाही की रविवार को तबियत खराब होने पर सहयोगियों ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरआई रजनीकांत ओझा ने बताया कि कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के खैररिया गांव निवासी उमेश तिवारी पुत्र जलभरत तिवारी आरक्षी चालक के पद पर तैनात थे। रविवार को दिन में वह नित्य क्रिया के लिए गए थे, जहां अचानक गिर पड़े। इसके बाद अन्य सहयोगियों की मदद से उनको तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।