संतकबीरनगर। भाजपा व्यापारी नेता गौरव अग्रहरि के साथ यातायात सिपाही के द्वारा बदसलूकी के मामले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
इस मामले को लेकर व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष कपिश अग्रहरि ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अमित कुमार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
अधिकारियों ने व्यापारियों को निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और सीओ ट्रैफिक अमित कुमार ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यापारी के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर राहुल विश्वकर्मा, राजा, विनोद अग्रहरि, कमलेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।