सिपाही बलवंत बने युवा कल्याण अधिकारी
रेक्साकोल के हैं निवासी, बलिया जिले में है तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के रेक्साकोल निवासी बलवंत का चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम तीन दिन पूर्व आया है। वर्तमान में बलवंत बलिया जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
किसान रामशब्द यादव के पुत्र बलवंत कुमार यादव ने रेशमा रावत इंटर कॉलेज सहजनवां से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 2015 में सहजनवां के डिग्री कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। बलवंत के अनुसार, वे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शुभचिंतकों को दिया है। उनके चयन पर माता पुष्पा देवी, भाई पवन और पंकज, चाचा रामनाथ यादव, अर्जुन यादव, रामचंद्र यादव, फुलमानी देवी आदि ने बधाई दी है।