फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: कनेक्शन लिया नहीं, डेढ़ लाख के बकाए बिल की भेज दी आरसी

Mon, 13 Feb 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह को शिकायती पत्र देते पीड़ित प्रदीप मिश्र। संवाद
विज्ञापन
- डीएम ने एक्सईएन विद्युत मेंहदावल को सौंपी प्रकरण की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बेहलर कला के रहने वाले प्रदीप कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बिजली निगम के कारनामे की पोल खोल दी। आरोप है कि वह कनेक्शन नहीं लिए हैं, बावजूद बिजली निगम ने उसे 1,47,949 रुपये का बकाया बिल दर्शाते हुए वसूली के लिए तहसील से आरसी भेजवा दिया। इससे उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
बेलहर कला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र शिवनाथ मिश्रा का आरोप है कि विद्युत निगम की ओर से छह सितंबर 2022 को कनेक्शन नंबर दर्शाते हुए 1,47,949 रुपये का फर्जी बकाया बिल भेज दिया। आरोप है कि वह रोजगार के सिलसिले में काफी लंबे समय से बाहर रहते हैं। उनके नाम से कोई कनेक्शन नहीं लिया गया है। बावजूद इसके फर्जी तरीके से बकाया दर्शाते हुए बिल भेजा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्युत निगम बकाए बिल की वसूली के लिए मेंहदावल तहसील से आरसी भेजवा दिया है। बकाया न जमा करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली किए जाने का नोटिस भी जिक्र है। इसको लेकर उनका परिवार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम से मांंग कि है कि फर्जी बिल को निरस्त कराते हुए आरसी को वापस कराया जाए। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने फरियाद को गंभीरता से सुना। एक्सईएन विद्युत मेंहदावल सरोज कुमार को निर्देश दिया कि प्रकरण की जांच करें। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई करें। एक्सईएन सरोज कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच कराएंगे। जांच के बाद आगे की हकीकत बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें