फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राहुल की सजा पर रोक के बाद कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
काग्रेंस  कार्यालय पर जिलाध्ध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय को मिठाई ​खिलाकर खुशी जाहिर करते कांग्रेस 
विज्ञापन
- कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा के लोग परेशान हैं। ऐसे में हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। मोदी सर नेम में उनके खिलाफ गुजरात प्रदेश में मानहानि का केस दर्ज कराया। उन्हें सजा दिलाई और उनकी संसद सदस्यता को छीन लिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमित सिंह बिट्टू, गुड्डू उपाध्याय, विजय विश्वकर्मा, जय प्रकाश पांडेय, रवि शर्मा, गोलू यादव, अजीत यादव, फूलचंद यादव, अभिषेक समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें