- खलीलाबाद के टुंगपार गांव में हो रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
-गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोलनापुर। खलीलाबाद ब्लॉक के टु्ंगपार गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रधान ने कार्य को रोक दिया है। प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में जो सामग्री का प्रयोग हो रहा है वह खराब किस्म का है। दीवार की जुड़ाई और प्लास्टर में मोरंग बालू का उपयोग नाम मात्र का हो रहा है। बालू और ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरुप नहीं है। अगर इसी तरह से निर्माण हुआ तो यह हेल्थ सेंटर ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। इसके बारे में सीएमओ और जेई को भी बता दिया गया है।
इस संबंध में जेई आरिफ हुसैन ने बताया कि शिकायत मिली है। ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाएं और कार्य में उपयोग होने वाले मेटेरियल मानक के अनुरुप रहे, नहीं तो फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।