फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को राज्यपाल के जरिए न बुलाए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।  
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि कर्नाटक विधान सभा में सरकार बनाने की पूरी संख्या न देने के बावजूद राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया जो सरासर लोकतंत्र का अपमान है और पीएम मोदी एवं अमित शाह के तानाशाही रवैये का असली चेहरा भी है। ऐसा ही तानाशाही रवैैया इससे पहले गोवा, मणिपुर और मेघालय में यह जोड़ी दिखा चुकी है।

भाजपा सरकार पूरे देश की मशीनरी को हाईजैक कर एन-केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना चाहती है जो लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल और सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का असली चेहरा अब देश के सामने आ गया है।
विज्ञापन


सत्ता की लोलुपता में पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी इस लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने का कार्य किया है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी ने कहा कि उन्हे भारत के संविधान पर भरोसा है।

इसी भरोसे पर उम्मीद है कि कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव अंबिका राय, ओम हरि सिंह, राजीव गोंड, सत्येंद्र पांडेय, गोविंद लाल यादव, ऋषिकेश पांडेय, बृजेश यादव, राजेश कुमार, आशुतोष तिवारी, सौरभ राय, संजय चौरसिया, रामबचन चौरसिया, प्रद्युम्न कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप, जोखू प्रसाद, राज कुमार, अमन चौरसिया, सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें