फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कल से हर विधान सभा में निकालेगी धन्यवाद यात्रा : प्रवीण

Mon, 10 Jun 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस हर लोकसभा में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में विश्वास जताया है। इसके लिए प्रदेश और संतकबीरनगर की जनता का आभार जताया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के हर विधान सभा में कार्यकर्ताओं के साथ धन्यवाद यात्रा लेकर जनता के बीच जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में 12 जून को विश्वनाथपुर से यात्रा 10 बजे शुरू होगी, जो मैंसिर, नौरंगिया, देवरिया गंगा, खलीलाबाद, बरदहिया, कसैला होते हुए कटबंध में समाप्त होगी।
विज्ञापन

13 जून को 10 बजे मेंहदावाल कस्बे से दुर्गजोत, भिटवा, पिपरा बोरिंग होते हुए लोहरौली में समापन होगा। 14 जून को धनघटा विधान सभा में हरिहरपुर में 10 बजे से महुली, नाथनगर, मुखलिसपुर, प्रजापतिपुर, बंडा बाजार होते हुए धनघटा में समापन होगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, शांति देवी, जमुना प्रसाद, संजय चौरसिया, सीमू खान, मो नजीर, मोइन अंसारी, जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें