फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पीएम का पुतला जलाया

Tue, 29 Mar 2016 12:38 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर के उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेंहदावल बाईपास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। इसलिए अब तानाशाही रवैये पर उतारू हो गई है जिसका उदाहरण उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार को बर्खास्त करके दिखाया है। मोदी सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है जिसका आभास मोदी को हो गया है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को बर्खास्त करके लोकतंत्र की हत्या की है तथा बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का उल्लंघन किया है जिसकी निंदा की जाती है।
विज्ञापन

 उन्होंने हरीश रावत सरकार को बहाल किए जाने की मांग की। महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि झूठे वादों के दम पर बनी मोदी सरकार को जनता नकार चुकी है। पूरे देश में दलितों तथा महिलाओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं और जिस तरह से संविधान को दरकिनार करके उत्तराखंड की सरकार को बर्खास्त किया है। इसका कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करेंगे। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह और मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि मन की बात करने वाले मोदी देश में तानाशाही एवं मनमानी रवैया अपना कर लोकतंत्र तथा संविधान को ताक पर रखकर जिस तरीके से उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त किया है। इसका जवाब लोकतंत्र तथा संविधान में विश्वास करने वाले समय से देंगे। 
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण कुमार, आसिम खान, अखिलेश सिंह, ऋषिकेश पांडेय, राजकुमार, प्रद्युम्म कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, पुनीता मिश्र, मंजू देवी, रामबचन चौरसिया, संजय चौरसिया, गुलाम हुसेन, हरि प्रकाश यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें