फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे : डॉ. नादिर

Tue, 09 Jan 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से बातचीत करते प्रदेश सचिव प प्रभारी डॉ नादिर सलाम।संवाद
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉॅ. नादिर खान का पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वह मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीआरवी रिपोर्ट में महिला अपराध में यूपी पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट में भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध यूपी में होते हैं। हालात बद से बदतर हो गए हैं। दो नवंबर को बीएचयू की छात्रा से तीन लड़कों ने गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया था। तीन नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। पांच नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने पर भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रचार के लिए भेज दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे। उन्होंने कहा कि विनोद उपाध्याय की मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने प्रदेश सचिव का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, बिट्टू सिंह, गुड्डू उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, जमाल अहमद, मोहम्मद नजीर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें