फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार ने किया प्रदर्शन, केस दर्ज

विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार ने किया प्रदर्शन, केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उम्मीदवार घोषित होने के बाद लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पार्टी की तरफ से घोषित उम्मीदवार परवेज खान ने समर्थकों समेत शनिवार को शहर में जुलूस निकाला। कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी प्रभारी की तरफ से निषेधाज्ञा उल्लंघन की तहरीर दी गई जिस पर परवेज खान समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद शनिवार को पहली बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान समर्थकों के साथ अपने गांव सिकरी से जिला मुख्यालय के लिए निकलने। रास्ते में धर्मसिंहवा, सांथा, लोहरौली, दुधारा आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने परवेज का स्वागत किया। दोपहर करीब एक बजे खलीलाबाद शहर में परवेज खान ने प्रवीण पांडेय, सुनील पांडेय, विजय शुक्ला, मृत्युंजय चौबे, हाजी कुतुबुद्दीन, अखिलेश पांडेय, अमित राय, कृष्ण कुमार आदि के साथ जुलूस निकाला। मधुकुंज चौराहा, मेेंहदावल बाईपास होते हुए इनका जुलूस जिला मुख्यालय के पास स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जो भी लोग नाराज हैैं उन्हें मनाकर साथ लाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज ने तहरीर में लिखा है कि परवेज ने 10 गाड़ियों का परमिशन लिया था लेकिन गाड़ियों की संख्या अधिक थी। मेंहदावल बाईपास इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा। इस संबंध में सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर परवेज व अन्य के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें