फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ निकाय चुनाव संपन्न कराएं : डीएम

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित नगर निकाय चुनाव की बैठक को संबोधित करते डीएम प्रेम रंजन सिह और एडीएम ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ निकाय चुनाव संपन्न कराएं : डीएम
विज्ञापन

-एक नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों में होना है चुनाव
-संबंधित तहसील मुख्यालयों पर होगी नामांकन प्रक्रिया
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में आरओ व एआरओ की बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिया कि निर्धारित ड्यूटी के अनुसार पूरी संवेदनशीलता, सतर्कता के साथ चुनाव संपन्न कराने में जुट जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्वाचन डयूटी में लगाए गए सभी आरओ, एआरओ एवं कर्मचारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार जनपद के एक नगर पालिका परिषद एवं सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए निर्वाचन संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में संबंधित तहसील मुख्यालयों पर ही नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन जनपद के तीनों तहसीलों के समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों में कुल 130 वार्ड है, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के लिए कुल 111 मतदान केंद्र एवं 238 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, उप निदेशक कृषि लोकेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता नलकूप लालचंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें