मगहर। नगर पंचायत मगहर के पूर्व सभासद संतोष कुमार साहनी का रविवार को लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही नगर पंचायत कार्यालय व उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने मोहनलालपुर मोहल्ले में स्थित उनके आवास पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई। उनका अंतिम संस्कार आमी नदी के तट पर किया गया। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व सभासद संतोष कुमार साहनी बहुत ही मृदुभाषी व नेक दिल इंसान थे। समाज की विभिन्न गतिविधियों में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में चेयरमैन अनवरी बेगम, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, ईओ वैभव सिंह, लिपिक संजय दूबे, सभासद अवधेश सिंह, अब्दुल कलाम, कृष्ण चंद्र सैनी, आदि लोग शामिल रहे। संवाद