फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माह के अंत तक हर हाल में पूरा करें एप्रोच और शेड का निर्माण

Wed, 27 Nov 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास निर्माणाधीन अंडरपास का मंगलवार को रेलवे के अधिशाषी अभियंता ब्रम्हानंद और आईओडब्लू धीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दाैरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही अप्रोच और शेड का कार्य दिसंबर के अंत तक हर हाल में पूरा का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब पांच करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है।
इस बीच मंगलवार को अधिशासी अभियंता रेलवे ब्रम्हानंद और आईओडब्लू धीरेंद्र सिंह पहुंचे और निरीक्षण किया। अवर अभियंता विपिन कुमार से जानकारी ली। कार्य की प्रगति से संतुष्ट नजर आए।
अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें दिसंबर के अंत तक पूरा करा लिया जाए, ताकि जल्द से जल्द अंडरपास आम लोगों के लिए खोला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें