सेमरियावां। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर दिसंबर माह की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उन्होंने अपार आईडी, डीबीटी, सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, निर्माण कार्य, प्री प्राइमरी, ईएमआईएस, वित्तीय उपभोग, मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की।
बैठक में यूडायस, डीबीटी, स्कूल में आधारभूत सुविधाओं, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, समेकित शिक्षा, बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित प्रार्थना सभा, समय से सभी की उपस्थित आदि बिंदुओं की समीक्षा हुुई।
बीईओ ने कहाकि स्कूल में पानी, विद्युत, शौचालय, विद्यालय मरम्मत, पेंटिंग कार्य, विभागीय सूचनाओं को प्रेरणा पोर्टल पर समय से इंट्री अवश्य करें। शीतावकाश में विद्यालय, पेड़ पौधों की सुरक्षा एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। मीना मंच एवं ईको क्लब के छात्रों को जिम्मेदारी सौंपे। विद्यालय में भेजे गए कंपोजिट ग्रांट का उपभोग कर आनलाइन पंजिका के साथ बच्चों की उपस्थिति एमडीएम रजिस्टर अवश्य समय से दर्ज करें। बैठक में संजय द्विवेदी, नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली, आशीष गौतम, अश्विनी चौधरी, भरत कुमार, लक्ष्मीनारायण, अब्दुर्रहीम, बैरागी, शैलेंद्र कुमार वरुण, राम निवास, सर्वेश प्रताप सिंह, मो इरफान खान, आफाक अहमद, सच्चिदानंद त्रिपाठी, हिमांशु पांडेय, खुर्शीद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।ब