धनघटा। विकासखंड हैसर बाजार के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख एवं सिरसी गांव के 25 वर्ष प्रधान रहे महेंद्र नाथ राय का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। 68 वर्षीय राय की क्षेत्र में अलग ही पहचान थी। वह श्री सीताराम इंटर कालेज सिरसी के प्रबंधक भी रहे। उनके निधन की सूचना पर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनके घर पहुंच कर भाजपा नेता नीलमणि, प्रदीप अग्रहरि, नरेंद्र पांडेय, अनुभव शुक्ला, श्रीकांत, शिवकुमार सिंह, शिव प्रसाद, दिलीप राय, सूरज राय, हरिश्चंद्र यादव आदि ने गहरा शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र त्रिशुलधारी राय ने बताया कि अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सरयू नदी के बिडहर घाट पर किया जाएगा। संवाद