संतकबीरनगर। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जमीन ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के एक कर्मी ने कांटे-बस्ती हाईवे के किनारे एक शीशम का पेड़ कटवाकर बेच दिया। उन्होंने इस प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अजीम ने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक के कांटे-बस्ती मार्ग के किनारे काफी पुराना शीशम का पेड़ विभाग के ही एक कर्मी ने कटवाकर बेच दिया। इसकी कीमत तीन से चालीस हजार के बीच बताई जा रही है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद