फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रह्मानंद और सर्वेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Fri, 08 Sep 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोलनापुर। तामेश्वरनाथ धाम मंदिर के इंटर कॉलेज के परिसर में बृहस्पतिवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 जोड़ कुश्ती हुई। गोसाईपुर के पहलवान ब्रह्मानंद और मेंहदावल के सर्वेश तिवारी के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रवि सरहरी और गोलू यादव पक्कीबाग के बीच हुई कुश्ती में गोलू यादव विजयी रहे। सचिन भारती तामेश्वरनाथ और चंद्रजीत खजनी के बीच हुई कुश्ती में सचिन भारती ने दांव के आगे चंद्रजीत चित हो गए। संदीप मेंहदावल और राजन चकिया के बीच भी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पहले कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दंगल प्रतियोगिता हमारी पुरानी संस्कृति है। कुश्ती के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से पहलवान आज भी पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रोशन कर रहे है। इस दौरान प्रधान राम सुरेश पासवान, ब्रह्मशंकर भारती, प्रहलाद भारती, बलकेश भारती, मनन भारती, रोहित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें