फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंटरलॉकिंग में मानक के उल्लंघन की शिकायत

Mon, 05 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिमपुर के बनियाभार में इंटरलॉकिंग निर्माण में मानक के उल्लंघन की शिकायत की गई है। सीडीओ ने डीपीआरओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बनियाभार के चंद्र प्रकाश ने सीडीओ को पत्र देकर इंटरलॉकिंग निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की। आरोप है कि सिंचाई विभाग के बंधे पर बिना विभागीय अनुमति के सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क की इंटरलॉकिंग में खराब ईंट और गुणवत्ता विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने कार्रवाई की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने डीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि विकास कार्यों में मानक और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें